Uncategorized

विराज प्रोफाइल्स प्रा.लि. एवं ब्रह्मकुमारीज की संयुक्त पहल। बोईसर में ‘आत्मा का इंद्रधनुष’ व “आंतरिक ज्योति के रंग” कार्यक्रम सम्पन्न।

विराज प्रोफाइल्स प्रा.लि. एवं ब्रह्मकुमारीज की संयुक्त पहल। बोईसर में ‘आत्मा का इंद्रधनुष’ व “आंतरिक ज्योति के रंग” कार्यक्रम सम्पन्न।

बोईसर (संवाददाता): 28 फरवरी 2026 को कुरगांव–बोईसर स्थित विराज इंटरनेशनल स्कूल (ऑडिटोरियम) में सायंकाल 5 बजे “आत्मा का इंद्रधनुष – भीतर की ज्योति के रंग” नामक विशेष आध्यात्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम भव्य रूप से सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन विराज प्रोफाइल्स प्रा.लि.तथा ब्रह्म कुमारीज के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।
कार्यक्रम में संगीत, ध्यान और नृत्य के माध्यम से आत्मा की आंतरिक शक्तियों एवं सकारात्मक ऊर्जा का प्रभावशाली संदेश दिया गया। रूस के सेंट पीटर्सबर्ग से आए “डिवाइन लाइट आर्ट एंड कल्चर ग्रुप” के कलाकारों ने मनमोहक प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रसिद्ध रूसी गायक असदुल्लिन अल्बर्ट की भावपूर्ण गायन प्रस्तुति ने पूरे सभागार को आध्यात्मिक रंगों से सराबोर कर दिया। वहीं कोरियोग्राफर अन्ना पोस्टोवोईट के निर्देशन में प्रस्तुत नृत्य-नाटिका ने ‘आत्मा के इंद्रधनुष’ की अवधारणा को सजीव रूप में मंच पर उतारा।
कार्यक्रम का आध्यात्मिक मार्गदर्शन बीके संतोष द्वारा किया गया। अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में उन्होंने आत्मचिंतन, आंतरिक शांति और सकारात्मक जीवन मूल्यों पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर प्रमुख अतिथियों में
आयोजन से जुड़े विराज उद्योग समूह के चेयरमैन व प्रबंध निदेशक नीरज राजा कोचर , राकेश चौहान (निदेशक), जे.पी. गर्ग (सी ओ ओ), सेलिन ठक्कर के अलावा साजल वर्मा (क्लस्टर हेड), उदित गौर, दिवाकर, आर.के. जैन, मयंक गुप्ता (प्लांट हेड), अमित मिश्रा (CHRO), प्रदीप जाधव (ई डी), राजेश शर्मा (उपाध्यक्ष ), सुरेश लोढ़ा (ई डी), हरीश आहूजा, विवेक चौहान (उपाध्यक्ष,एच आर), डी.पी. भावे, शिल्पी मैडम (क्वालिटी हेड) तथा अजय सिंह (EA–SMS) सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय मान्यवरो में विधायक राजेन्द्र गावित , जिलाधिकारी डॉ.इंदुरानी जाखड़, तारापुर पुलिस थाना के प्रभारी निवास कनसे, सामाजिक कार्यकर्ता जगदीश थोड़ी, उत्तम पिम्पले,प्रभाकर राऊल,आनंद धोड़ी, संजय ज.पाटिल,संतोष मराठे,मुकेश पाटिल तथा सदीप घरत आदि सहित अनेक ब्रह्मकुमारीज ईश्वरीय विश्विद्यालय के पदाधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में गणमान्य नागरिकों ने भी सहभागिता की। पूरे सभागार में आध्यात्मिक उत्साह एवं सांस्कृतिक समरसता का वातावरण देखने को मिला।
समापन अवसर पर सभी अतिथियों के लिए अल्पाहार की व्यवस्था की गई। आयोजकों ने इसे बोईसर के सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक जीवन की एक अविस्मरणीय और प्रेरणादायी संध्या बताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button