पालघर में डॉ. नानासाहेब धर्माधिकारी के जन्मदिवस पर महास्वच्छता अभियान संपन्न.



पालघर में डॉ. नानासाहेब धर्माधिकारी के जन्मदिवस पर महास्वच्छता अभियान संपन्न.

(प्रतिनिधि), पालघर | दिनांक 01 मार्च 2026 | सुबह 7:30 बजे
महाराष्ट्र भूषण डॉ. नानासाहेब धर्माधिकारी की जयंती के उपलक्ष्य में पालघर के पाचबत्ती परिसर में भव्य महास्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन डॉ. नानासाहेब धर्माधिकारी प्रतिष्ठान के तत्वावधान में किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित मान्यवरों एवं श्रीसदस्यों का मनपूर्वक स्वागत किया गया। प्रतिष्ठान की ओर से बताया गया कि समाज में अंधश्रद्धा निर्मूलन, समाज प्रबोधन तथा संस्कारित समाज निर्माण हेतु विविध उपक्रम लगातार चलाए जा रहे हैं। श्रीसमर्थ बैठकों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में पुरुषों और महिलाओं का प्रबोधन किया जाता है, वहीं बालसंस्कार मार्गदर्शन केंद्रों के जरिए देश की भावी पीढ़ी को संस्कार देने का कार्य भी निरंतर जारी है।
प्रतिष्ठान के सौजन्य से पिछले कई वर्षों से स्वच्छता अभियान, स्वास्थ्य शिविर, वृक्षारोपण एवं संवर्धन, कुओं की सफाई, जल पुनर्भरण, व्यवसाय मार्गदर्शन, श्मशानभूमि एवं कब्रिस्तान स्वच्छता तथा जरूरतमंद विद्यार्थियों को शैक्षणिक सामग्री वितरण जैसे अनेक समाजोपयोगी कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
यह कार्य आगे बढ़ाते हुए डॉ. आप्पासाहेब धर्माधिकारी तथा उनके मार्गदर्शन में डॉ. सचिनदादा धर्माधिकारी निरंतर समाजसेवा कर रहे हैं, ऐसा भी बताया गया।
डॉ. नानासाहेब धर्माधिकारी के कार्यों की दखल लेते हुए उन्हें कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है, जिनमें रायगढ़ मित्र पुरस्कार, महाराष्ट्र राज्य सांस्कृतिक पुरस्कार, श्रीसमर्थ रामदास पुरस्कार, शिवसमर्थ पुरस्कार, महाराष्ट्र गौरव पुरस्कार, संत श्री ज्ञानेश्वर पुरस्कार, समाज भूषण पुरस्कार आदि शामिल हैं।
इस महास्वच्छता अभियान से परिसर में स्वच्छता के प्रति जनजागृति बढ़ी और नागरिकों ने उत्स्फूर्त सहभाग दर्ज किया।
कार्य की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दखल
डॉ. नानासाहेब धर्माधिकारी के सामाजिक कार्य की नोंद 16 नवंबर 2014 को ‘लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ में की गई है। उनके स्वच्छता अभियान और समाज प्रबोधन कार्य की देश-विदेश में सराहना हुई है।
इसके अलावा डॉ. दत्तात्रय नारायण धर्माधिकारी (आप्पासाहेब धर्माधिकारी) और डॉ. सचिनदादा धर्माधिकारी का फ्रांस स्थित European International University, पेरिस की ओर से विशेष सम्मान किया गया। सामाजिक कार्य के लिए डॉ. आप्पासाहेब धर्माधिकारी को ‘लिविंग लीजेंड’ पुरस्कार प्रदान किया गया, जबकि डॉ. सचिनदादा धर्माधिकारी को ‘मानद डॉक्टरेट’ की उपाधि दी गई।
यह सम्मान समारोह 26 फरवरी 2022 को बैंकॉक (थाईलैंड) में संपन्न हुआ, जिसमें अनेक मान्यवर उपस्थित थे।
प्रतिष्ठान के माध्यम से स्वच्छता, अंधश्रद्धा निर्मूलन, समाज प्रबोधन, वृक्षारोपण, जलसंवर्धन और स्वास्थ्य शिविर जैसे उपक्रम निरंतर चलाए जा रहे हैं। श्रीसमर्थ बैठकों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में संस्कार और प्रबोधन का कार्य जारी है।
हस्तलिखित जानकारी के अनुसार, डॉ. नानासाहेब धर्माधिकारी प्रतिष्ठान महाराष्ट्र ही नहीं, बल्कि देश-विदेश में अपने कार्यों के कारण प्रसिद्ध है और समाज में स्वच्छता, अनुशासन, मानवता और संस्कार के मूल्य स्थापित करने का कार्य कर रहा है।
जिलेभर में अभियान
पालघर जिले में श्री समर्थ सेवा संस्था की ओर से पूज्य नानासाहेब धर्माधिकारी की प्रेरणा से भव्य स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस उपक्रम में सैकड़ों स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए शहर के सार्वजनिक स्थानों, सड़कों, बाजार क्षेत्रों तथा शासकीय कार्यालयों के आसपास सफाई की।
इस अभियान को डॉ. आप्पासाहेब धर्माधिकारी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। उनके संदेशानुसार “स्वच्छता ही सेवा” की भावना से समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया गया।
प्रमुख मान्यवरों की उपस्थिति
कार्यक्रम में निम्न मान्यवर उपस्थित रहे:
जिलाधिकारी डॉ. हेमंत जी. सावरा
विधायक श्री राजेंद्र गावित
तहसीलदार श्री अनिल पाटील
पुलिस निरीक्षक श्री विजय मुंडके
नगरपरिषद उपाध्यक्ष श्री राजेंद्र पाटील
शिवसेना जिलाध्यक्ष श्री कुंदन संखे
पालघर नगराध्यक्ष श्री उत्तम घरत
डहाणू नगराध्यक्ष श्री राजेंद्र माछी
तहसीलदार डहाणू श्री अमोल पाठक
तालुकाध्यक्ष श्री संजय चौधरी
नगरसेवक श्री सुहेल सैफी
मुख्य होमगार्ड श्री संदेश कुंभार
व्यापारी संघटना अध्यक्ष श्री महेश पटेल
उपनगराध्यक्ष श्री शुभम धडा
विधायक श्री डी. सी. बक्खड
पुलिस निरीक्षक श्री शैलेश चौधरी
तालुका विकास अधिकारी श्री विपुल पाटील
नगरपालिका मुख्याधिकारी श्री अब्दुलरहमान सिद्दीकी
नगरसेवक श्री मनोजभाई नायक
सरपंच श्री लालसिंह नायक
कस्टम प्रमुख श्री अरसल शेख
माजी सरपंच श्री सुनील पाटील
समाजसेवक श्री बंटी पटेल (गोविंदजी प्रतिष्ठान, नानकपूर)
SMC अध्यक्ष श्री सोमनाथ अधिकारी पाटील (सिलवासा)
अभियान की विशेषताएँ
शहर के प्रमुख मार्गों और सार्वजनिक स्थलों की सफाई
प्लास्टिक कचरे का संकलन एवं उचित निपटान
नागरिकों में स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता
“मेरा शहर, मेरी जिम्मेदारी” का संदेश
अभियान के दौरान स्वयंसेवकों ने दस्ताने, मास्क और स्वच्छता सामग्री का उपयोग कर सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा। प्रशासन और स्थानीय नागरिकों ने इस पहल की सराहना की।
कार्यक्रम के अंत में सभी मान्यवरों ने स्वच्छता की शपथ ली और भविष्य में भी ऐसे सामाजिक उपक्रम निरंतर चलाने का संकल्प व्यक्त किया। स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ समाज निर्माण की दिशा में यह अभियान एक प्रेरणादायी कदम साबित हुआ।