बोईसर पश्चिम में शिव महापुराण कथा एवं खाटू श्याम भजन संध्या का भव्य आयोजन

बोईसर पश्चिम में शिव महापुराण कथा एवं खाटू श्याम भजन संध्या का भव्य आयोजन
बोईसर (पालघर)।
राष्ट्रीय हिंदू सेवा संघ, पालघर जिला की ओर से धार्मिक आस्था से परिपूर्ण शिव महापुराण कथा तथा श्री खाटू श्याम जी एवं गौमाता के नाम भजन संध्या का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह धार्मिक कार्यक्रम 5 जनवरी 2026 से 12 जनवरी 2026 तक प्रतिदिन आयोजित होगा।
यह आयोजन चिल्ड्रन पार्क, गंगोत्री होटल के सामने, बोईसर पश्चिम में संपन्न होगा। कार्यक्रम के अंतर्गत प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक महाशिवपुराण कथा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सुप्रसिद्ध कथावाचक डॉ. नरेंद्र नाथ दास श्रद्धालुओं को शिव महापुराण की दिव्य कथाओं का रसपान कराएंगे।
साथ ही प्रतिदिन रात्रि 10 बजे से श्री खाटू श्याम जी की भव्य भजन संध्या आयोजित होगी। इस भजन संध्या में प्रसिद्ध भजन गायक डॉ. ओम मुन्न्डेल अपने सुमधुर भजनों से भक्तों को भावविभोर करेंगे।
आयोजकों के अनुसार यह आयोजन शिवभक्तों, खाटू श्याम जी के भक्तों एवं गौमाता के प्रति श्रद्धा रखने वाले सभी धर्मप्रेमी नागरिकों के लिए एक आध्यात्मिक पर्व होगा। राष्ट्रीय हिंदू सेवा संघ, पालघर जिला ने सभी श्रद्धालुओं से परिवार सहित उपस्थित रहकर कार्यक्रम का लाभ लेने की अपील की है।