मानव जीवन के सर्वांगीण उत्थान का अवलौकिक विचार :स्वामीजी के चिंतन पर आधारित निःशुल्क सेवा का संकल्प

मानव जीवन के सर्वांगीण उत्थान का अवलौकिक विचार :
स्वामीजी के चिंतन पर आधारित निःशुल्क सेवा का संकल्प
(विशेष प्रतिनिधि)
मानव जीवन को उत्तम दिशा देने वाले अवलौकिक विचारों के माध्यम से आचरण, मन, संस्कार, शरीर, स्वास्थ्य, धार्मिक, आध्यात्मिक, मानसिक और शारीरिक विकास हेतु सभी को श्रेष्ठ शिक्षा प्राप्त हो, इसी उद्देश्य को सामने रखते हुए एक प्रेरणादायी विचार समाज के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। यह संकल्प श्री स्वामीजी के विचारों को केंद्र में रखकर, निःस्वार्थ सेवा भाव से कार्य सिद्ध करने का आह्वान करता है।
प्रस्तुत विचारधारा के अनुसार मानव शरीर एक साधन है। जन्म के साथ मन, तन, बुद्धि और संस्कार प्राप्त होते हैं। वक्ता ने अपने लगभग 60 वर्षों के अनुभव, शिक्षा और जीवन तपस्या का उल्लेख करते हुए बताया कि वे बाल्यावस्था से ही शून्य से संघर्ष कर, आज 78 वर्ष की आयु में भी बिना किसी मेडिकल दवाइयों के स्वयं को अनेक रोगों से मुक्त रखने में सफल रहे हैं।
आज की जीवनशैली पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा गया कि आधुनिक आहार-पोषण प्रणाली रोगग्रस्त हो चुकी है, वहीं उपचार पद्धतियाँ डॉक्टर, विज्ञान और रासायनिक दवाओं पर अत्यधिक निर्भर हो गई हैं। इसके परिणामस्वरूप समाज में
लगातार चिंता,
भयंकर बीमारियाँ,
अचानक दुर्घटनाएँ
तेजी से बढ़ रही हैं।
इस स्थिति से बाहर निकलने के लिए एकमात्र समाधान के रूप में “घरेलू देशी उपचार पद्धति” अपनाने का आग्रह किया गया है। प्रकृति आधारित, सरल और परंपरागत ज्ञान पर आधारित यह पद्धति मानव शरीर को स्वाभाविक रूप से स्वस्थ रखने में सहायक मानी गई है।
इस विचार और मार्गदर्शन को समाज तक पहुँचाने का कार्य प्रकृति तज्ञ – वैद्यराज श्री मोदीजी कर रहे हैं। अधिक जानकारी एवं मार्गदर्शन हेतु उनसे मोबाइल क्रमांक : 9870251577 पर संपर्क किया जा सकता है।
यह विचार न केवल स्वास्थ्य का मार्ग दिखाता है, बल्कि मानव जीवन को संतुलित, निरोगी और संस्कारयुक्त बनाने की प्रेरणा भी देता है।