Uncategorized
पत्रकार विकास संघ का लिट्टी-चोखा स्नेह मिलन समारोह आजमालाड (प),

पत्रकार विकास संघ का लिट्टी-चोखा स्नेह मिलन समारोह आज
मालाड (प),
1 मार्च(संवाददाता ) 2026: पत्रकारों के बीच आपसी संवाद, सौहार्द और एकजुटता को मजबूत करने के उद्देश्य से पत्रकार विकास संघ द्वारा आज रविवार को लिट्टी-चोखा स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम शाम 7 बजे से ब्रम्हा महेश ग्राउंड, बांगुर नगर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, स्मार्ट बाजार के पीछे, मालाड (प) में आयोजित होगा।
इस स्नेह मिलन में पत्रकार बंधुओं के साथ-साथ सामाजिक एवं मान्यवर अतिथियों की उपस्थिति अपेक्षित है। कार्यक्रम के माध्यम से आपसी परिचय, विचार-विनिमय और पारंपरिक व्यंजन लिट्टी-चोखा का आनंद लेते हुए पत्रकारों के बीच भाईचारा बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा।
आयोजकों ने सभी पत्रकार साथियों से समय पर उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने का आग्रह किया है।