Uncategorized

गैस सिलेंडर की कमी से होटल व्यवसाय प्रभावित, एक्साइज लाइसेंस फीस में राहत की मांग

गैस सिलेंडर की कमी से होटल व्यवसाय प्रभावित, एक्साइज लाइसेंस फीस में राहत की मांग


पालघर, (संवाददाता)16 मार्च : पालघर शहर में गैस सिलेंडर की कमी के कारण होटल व्यवसायियों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में पालघर होटल एसोसिएशन की ओर से जिलाधिकारी डॉ. इंदू रानी जाखड़ को ज्ञापन देकर एक्साइज लाइसेंस फीस में राहत देने की मांग की गई है।
एसोसिएशन के अध्यक्ष नितांत चव्हाण द्वारा दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि गैस सिलेंडर की कमी के कारण होटल व्यवसाय सुचारू रूप से चलाना कठिन हो गया है। होटल व्यवसायियों को सप्ताह में सीमित संख्या में गैस सिलेंडर मिल रहे हैं, जिससे महीने में लगभग बारह घरेलू सिलेंडर ही उपलब्ध हो पाते हैं। इस कारण सुबह-शाम चाय-नाश्ता तथा दोपहर और रात का भोजन तैयार करना भी मुश्किल हो रहा है और व्यवसाय पर इसका सीधा असर पड़ रहा है।
इसके साथ ही पालघर नगर परिषद क्षेत्र के सभी होटल व्यवसायियों को जल्द से जल्द पाइपलाइन के माध्यम से गैस आपूर्ति शुरू करने की भी मांग की गई है। पाइपलाइन गैस उपलब्ध होने पर कम कीमत में गैस मिलने से होटल व्यवसायियों को आर्थिक राहत मिलेगी, ऐसा एसोसिएशन ने कहा है।
जब तक गैस की आपूर्ति नियमित नहीं होती, तब तक परमिट रूम और बार संचालकों से वार्षिक एक्साइज लाइसेंस फीस नहीं ली जाए, ऐसी भी मांग की गई है। इस संबंध में मुख्यमंत्री को भी पत्र भेजने की जानकारी दी गई है।
एसोसिएशन ने सरकार से इस विषय पर सकारात्मक निर्णय लेकर होटल व्यवसायियों को राहत देने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button